सरकार से मिलेगा 2 लाख, 1 लाख हो जाएगा माफ! बांका में महादलित महिलाएं हुई साइबर ठगी का शिकार, जानें पूरा मामला

Edited By Harman, Updated: 11 Jun, 2025 01:42 PM

mahadalit women become victims of cyber fraud in banka

बिहार के बांका से एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। यहां पर एक दर्जन से अधिक महादलित महिलाएं साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गई है।

Cyber fraud in Banka: बिहार के बांका से एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। यहां पर एक दर्जन से अधिक महादलित महिलाएं साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिले के अमरपुर के खेमिचक मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि खरदोरी निवासी दिवेश कुमार मंडल ने महादलित महिलाओं को कहा कि सरकार महादलित परिवारों को 2 लाख रुपये का लोन उपलब्ध करा रही है जिसमे से एक लाख रुपये का कर्जा माफ हो जाएगा। वहीं महिलाएं दिवेश कुमार मंडल के बातों के जाल में फंस गई। साथ ही दिवेश कुमार मंडल के कहने पर बैंक में अपने खाते भी खुलवा लिए। महिलाओं ने खाता खुलवाने के बाद बैंक से सारे जुड़े दस्तावेज, अपना आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात भी दिवेश कुमार को जमा करा दिए।

वहीं कुछ दिनों बाद महिलाओं को जानकारी मिली कि भिन्न-भिन्न स्थानों के लोगों से साइबर ठगी कर उनके खातों में पैसा डाला गया। फिर उस पैसे की निकासी की गई है। जिसके बाद महिलाओं में हड़कंप मच गया। महिलाओं ने मंगलवार को पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक दिवेश कुमार मंडल को पकड़ लिया। वहीं पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही। बताया जा रहा है कि करीब 30 लाख की ठगी की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!