ये कैसी शराबबंदी! अब छपरा में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों ने गंवाई जान, 37 की हालत गंभीर

Edited By Nitika, Updated: 05 Aug, 2022 01:16 PM

घटना छपरा जिले के मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत स्थित भाथा नोनिया टोली की है। बताया जा रहा है कि गांव में पूजा थी। पूजा के बाद देसी शराब पीने के लिए मंगाई गई थी। सभी लोगों ने एक साथ बुधवार की रात और गुरुवार की सुबह देसी शराब पी थी। इसी बीच...

छपराः बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला छपरा जिले का है, जहां पर बीते 3 दिनों में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 37 लोगों की हालत गंभीर हैं। इतना ही नहीं इससे 14 लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी भी गंवा ली है। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना छपरा जिले के मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत स्थित भाथा नोनिया टोली की है। बताया जा रहा है कि गांव में पूजा थी। पूजा के बाद देसी शराब पीने के लिए मंगाई गई थी। सभी लोगों ने एक साथ बुधवार की रात और गुरुवार की सुबह देसी शराब पी थी। इसी बीच सभी लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सभी को अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहांं इलाज के दौरान 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 37 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। बता दें कि घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस घटना के सभी पहलओं पर जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!