बिहार में 9224 पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, एक दिन में मिले 245 पॉजिटिव केस

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jun, 2020 11:42 AM

9224 corona infected data reached in bihar

बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को कुल 245 पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9224 हो गई। वहीं 226 मरीज स्वस्थ हो गए।

पटनाः बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को कुल 245 पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9224 हो गई। वहीं 226 मरीज स्वस्थ हो गए।

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि राज्य के 38 में से 33 जिले में 245 और लोगों के कोरोना की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 226 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। इस तरह कुल 7156 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं जो कुल संक्रमित मरीजों का 78.5 प्रतिशत है।

बिहार में स्वस्थ होने वालों का दर राष्ट्रीय औसत से 20 प्रतिशत अधिक है। अभी स्वस्थ होने वाले का राष्ट्रीय औसत 58.5 है। बता दें कि अबतक 2,05,832 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!