Edited By Harman, Updated: 03 Feb, 2025 01:21 PM

बिहार के बांका जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दरअसल आज सुबह कांवरियों से भरी पिकअप वैन पलट गई, जिस कारण 12 कावंरिया गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद हड़कंप मच गया।
Banka Road Accident: बिहार के बांका जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दरअसल आज सुबह कांवरियों से भरी पिकअप वैन पलट गई, जिस कारण 12 कावंरिया गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद हड़कंप मच गया।
वाहन का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिलेबिया मोड़ की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाबा बैद्यनाथधाम से पूजा-अर्चना कर समस्तीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान जिलेबिया मोड़ के पास चालक का संतुलन बिगड़ने से वाहन असंतुलित हो गया। जिससे ये घटना घटित हुई। हादसे में घायल श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों ने वाहन से बाहर निकाला।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में किया भर्ती
इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायल कांवरियों की पहचान रामवती देवी, सरवन कुमार ,चांद मुनि देवी, लीला देवी, कमलेश राम, राजमणि देवी, रणधीर कुमार, राज मती देवी, प्रेमचंद महतो तथा अविनाश वर्मा के रूप में हुई।