घने कोहरे के कारण दो बाइकों की आपस में हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, 3 घायल

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Jan, 2024 05:04 PM

accident due to fog

बिहार में घने कोहरे के कारण रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला कटिहार जिले से सामने आया है, जहां पर घने कोहरे के कारण 2 बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके...

कटिहारः बिहार में घने कोहरे के कारण रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला कटिहार जिले से सामने आया है, जहां पर घने कोहरे के कारण 2 बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया हैं।

एक युवक की मौत
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-81 पर केहुनियां मोड़ के पास का है। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे-81 पर केहुनियां मोड़ के पास 2 बाइकों में आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायलों में 2 व्यक्ति बैना के सिकन्दर मंडल और संजीव मंडल हैं, जबकि एक प्राणपुर का रहने वाला बताया जा रहा हैं।  

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!