थानेदारी संभालते ही गड़बड़ी का खेल! अकबरनगर थानाध्यक्ष को SSP ने किया निलंबित; 6 दिन पहले ही संभाला था थाने का चार्ज

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Sep, 2025 02:28 PM

akbarnagar sho accused of illegal extortion suspended by ssp

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में जांच के क्रम में पकड़े गये वाहन को छोड़ने के लिये किसी अन्य के माध्यम से वाहन मालिक से पैसे की लेन- देन की बात सामने आई थी। सूत्रों ने बताया कि इस मामले की जांच सक्षम पदाधिकारी से...

Bhagalpur News: बिहार में भागलपुर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने आज अकबरनगर के थानाध्यक्ष राजीव रंजन को कर्तव्यहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राजीव रंजन ने केवल 6 दिन पहले ही थाने का चार्ज संभाला था। 

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में जांच के क्रम में पकड़े गये वाहन को छोड़ने के लिये किसी अन्य के माध्यम से वाहन मालिक से पैसे की लेन- देन की बात सामने आई थी। 

सूत्रों ने बताया कि इस मामले की जांच सक्षम पदाधिकारी से कराए जाने पर अकबरनगर थानाध्यक्ष की संलिप्तता सामने आने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!