जहानाबाद में अनियंत्रित वैन ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Nov, 2022 06:26 PM

an uncontrolled van trampled a young man in jehanabad

जानकारी के मुताबिक, घटना हुलासगंज थाना क्षेत्र के मुरगांव गांव के समीप की है। मृतक छात्र की पहचान नालंदा जिले के वारा गांव का निवासी 22 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि छात्र दिल्ली में रहकर आईएएस...

जहानाबादः बिहार के जहानाबाद जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां पर एक युवक को अनियंत्रित मैजिक वैन ने पीछे से रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

किताब लेने जा रहा था युवक
जानकारी के मुताबिक, घटना हुलासगंज थाना क्षेत्र के मुरगांव गांव के समीप की है। मृतक छात्र की पहचान नालंदा जिले के वारा गांव का निवासी 22 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि छात्र दिल्ली में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहा था। वह बीते शुक्रवार को अपनी बुआ के घर कटौली गांव आया हुआ था। इसी बीच रविवार की सुबह वह कटौली से इस्लामपुर अपनी किताब लेने जा रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित मैजिक वैन ने उसे पीछे से रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही हुलासगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!