Edited By Harman, Updated: 20 Jun, 2025 10:44 AM

बिहार के आरा में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। वहीं इस दर्दनाक घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरा: बिहार के आरा में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। वहीं इस दर्दनाक घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत करवासीन गांव का है। मृतक की पहचान झुनू कुमार के रूप में हुई है, जबकि इस हादसे में लवकुश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है।
इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा। फिलहाल पुलिस दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुट गई है।