Edited By Harman, Updated: 11 Jun, 2025 12:18 PM

पटना के मैनपुरा इलाके में दो लोगों को गोली मारी गई, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पटना पुलिस के अनुसार, यह घटना आपसी विवाद में हुई है और पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में हुई।
Patna Crime News (संजीव कुमार): पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। पटना के मैनपुरा इलाके में दो लोगों को गोली मारी गई, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
आपसी विवाद में हुई घटना
पटना पुलिस के अनुसार, यह घटना आपसी विवाद में हुई है और पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में हुई। घटना में मृतक शख्स की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है जबकि घायल व्यक्ति राजा है। घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पटना में हाल ही में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। कुछ दिन पहले ही मनेर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक कारोबारी पर गोलीबारी की थी, जिसमें वह घायल हो गया था। पुलिस इन घटनाओं के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।