13 साल की बेटी का 2 साल से यौन शोषण कर रहा था बैंक मैनेजर, हिरासत में लिया तो पिता ने कहा...

Edited By Nitika, Updated: 13 Sep, 2021 01:30 PM

bank manager was exploiting 13 year old daughter

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बाप बेटी के रिश्ते को तार-तार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर बैंक मैनेजर अपनी बेटी का 2 साल से यौन शोषण करता था।

 

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बाप बेटी के रिश्ते को तार-तार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर बैंक मैनेजर अपनी बेटी का 2 साल से यौन शोषण करता था। लड़की ने मां के साथ एफआईआर दर्ज करवाई। इतना ही नहीं बाप ने 4 महीने पहले ही दूसरी शादी की है। वहीं अब हिरासत के बाद आरोपी पति ने कहा कि पत्नी फंसा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां पर एक बैंक मैनेजर अपनी 13 साल की बेटी का 2 साल से यौन शोषण कर रहा था। साथ ही उसे धमकी भी देता था, जिसकी वजह से वह कुछ भी नहीं बोलती थी। इस बात की भनक उसकी मां को लग गई। बेटी से पूरी बात जानने के बाद वो उसे लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।

वहीं टाउन डीएसपी रामनरेश पासवान के निर्देश पर टाउन और महिला थाना की पुलिस ने मोतिहारी जाकर आरोपी बैंक मैनेजर को हिरासत में ले लिया। आरोपी का कहना है कि उसकी पहली पत्नी साजिश के तहत उसे फंसा रही है। उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। बता दें कि पुलिस के द्वारा आरोपी पति और उसकी बच्ची से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!