Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jul, 2026 10:17 AM

तेजस्वी यादव ने राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में रोड शो का नेतृत्व करने से पहले आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा यह महज एक उप चुनाव नहीं बल्कि प्रदेश और देश की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश होगा।
Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम प्रदेश और देश की राजनीति को नई दिशा देने वाले साबित होंगे।
तेजस्वी यादव ने राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में रोड शो का नेतृत्व करने से पहले आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा यह महज एक उप चुनाव नहीं बल्कि प्रदेश और देश की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश होगा। राजद नेता का यह रोड शो बोरिंग रोड स्थित पहलवान मार्केट से शुरू होकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ इस बात का संकेत है कि बांकीपुर की जनता 35 वर्षों के कथित विकासहीन दौर के बाद बदलाव चाहती है।
यादव ने कहा कि जनता का अभूतपूर्व समर्थन स्पष्ट संकेत देता है कि बांकीपुर के लोग परिवर्तन के लिए तैयार हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बिहार में 21 वर्षों के शासन के दौरान उनकी नीतियां जनविरोधी साबित हुईं। उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों की बदहाली से जनता निराश हो चुकी है।