Edited By Harman, Updated: 21 Jun, 2025 12:16 PM

बिहार के बेगूसराय में एक बस हादसा हो गया है। यहां यात्रियों से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। वहीं इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है।
Begusarai Bus Accident: बिहार के बेगूसराय में एक बस हादसा हो गया है। यहां यात्रियों से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। वहीं इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बछवारा थाना क्षेत्र के सुरो स्थित मुरली टोल के पास की है। बताया जा रहा है कि बस दलसिंहसराय से बेगूसराय की ओर आ रही थी, इसी दौरान रास्ते में बस अनियंत्रित हो गई और 25 फीट गड्ढे में जाकर पलट गई। वहीं बस पलटने से बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं कुछ यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे को लेकर जानकारी ली।