Raxaul Assembly Seat: क्या रक्सौल विधानसभा सीट पर 5 वीं बार जीत पाएंगे बीजेपी उम्मीदवार? ।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Jun, 2025 05:40 PM

Raxaul Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक रक्सौल विधानसभा सीट है......पश्चिम चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह सीट पहले बेतिया लोकसभा सीट के...

Raxaul Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक रक्सौल विधानसभा सीट है......पश्चिम चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह सीट पहले बेतिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आता था। यह सीट तो 1951 से ही अस्तित्व में है, लेकिन समय-समय पर परिसीमन के बाद इसकी सीमाएं परिवर्तित होती रहीं है। 1951 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए और कांग्रेस के राधा पांडेय विधायक चुने गए। इसके बाद 1957 और 1962 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ही टिकट पर राधा पांडेय विधायक चुने गए। 

PunjabKesari

1962 में इस सीट पर संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर विध्यांचल सिन्हा चुनाव जीते। 1967 में एक बार फिर से राधा पांडेय कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुने गए। इसके बाद 1972 से लेकर 1985 तक लगातार चार बार सगीर अहमद विधायक बने, जिसमें 1972 और 1977 में कांग्रेस की टिकट पर 1980 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंदिरा) की टिकट पर तो 1985 में एक बार फिर से कांग्रेस की टिकट पर ही चुनाव जीते। 1990 और 1995 में यह सीट जनता दल के खाते में गई और दोनों बार राज नंदन राय चुनाव जीते। इसके बाद 2000 से लेकर अभी तक इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। अजय कुमार राय यहां से पांच बार विधायक चुने गए हैं, लेकिन 2020 के चुनाव में यहां से बीजेपी उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी।

Raxaul Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के चुनाव में रक्सौल सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। प्रमोद कुमार सिन्हा 80 हजार नौ सौ 79 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। सिन्हा ने कांग्रेस उम्मीदवार रामबाबू प्रसाद यादव को 36 हजार नौ सौ 23 वोट के बड़े मार्जिन से हराया था। यादव कुल 44 हजार 56 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो निर्दलीय सुरेश कुमार 28 हजार पांच सौ 93 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Raxaul Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार अजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। अजय कुमार सिंह ने आरजेडी के कैंडिडेट सुरेश कुमार को 3 हजार एक सौ 69 वोटों के कम मार्जिन से हराया था। अजय कुमार सिंह को कुल 64 हजार सात सौ 31 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुरेश कुमार को कुल 61 हजार पांच सौ 62 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय श्याम बिहारी प्रसाद को कुल 21 हजार छह सौ 97 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Raxaul Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में रक्सौल सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अजय कुमार सिंह ने जीत का परचम लहराया था। अजय कुमार सिंह ने लोजपा के राज नंदन राय को 10 हजार एक सौ 17 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अजय कुमार सिंह को कुल 48 हजार छह सौ 86 वोट मिले थे,जबकि दूसरे नंबर पर रहे राज नंदन राय को कुल 38 हजार पांच सौ 69 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार रामबाबू प्रसाद यादव को कुल 9 हजार छह सौ 91 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Raxaul Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अजय कुमार सिंह ने लोजपा के राज नंदन राय को 8 हजार चार सौ 49 वोटों से हराया था। अजय कुमार सिंह को कुल 38 हजार चार सौ 48 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे राज नंदन राय को कुल 29 हजार नौ सौ 99 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस कैंडिडेट सगीर अहमद को मात्र 22 हजार नौ सौ 47 वोट मिले थे।

PunjabKesari

पिछले चार चुनाव में रक्सौल सीट पर बीजेपी उम्मीदवारों ने ही जीत का परचम लहराया है। ये देखना अहम रहेगा कि क्या 2025 में बीजेपी उम्मीदवार रक्सौल में जीत का सिलसिला कायम रख पाएंगे या नहीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!