Lok Sabha Elections 2024: इस बार 9 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस! अखिलेश सिंह ने इशारों में किया ये दावा

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Sep, 2023 04:47 PM

big statement of state president of bihar congress

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर जब अखिलेश प्रसाद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आप लोग भी रिलाइज करते होंगे कि कांग्रेस पहले से मजबूत हुई है। हम लोगों के सर्वमान्य नेता...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर जब अखिलेश प्रसाद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आप लोग भी रिलाइज करते होंगे कि कांग्रेस पहले से मजबूत हुई है। हम लोगों के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के नेतृत्व का असर देश में पहले से ज्यादा हुआ हैं। इंडिया गठबंधन बनने के बाद सपा उत्तर प्रदेश में चुनाव जीत गया तो बीजेपी की उल्टी गिनती तो शुरू हो गई। बिहार भी देश में है और उत्तर प्रदेश भी देश में है।

'जितने सीटों पर पहले चुनाव लड़े उतने पर जरूर लड़ना चाहिए'
अखिलेश सिंह ने कहा टिकट बंटवारे के लिए मुंबई में एक कमेटी बनी है और उत्तर कमेटी के माध्यम से ही मिलेगा। लेकिन हमें ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी जितनी सीटों (9 सीट) पर लड़ी थी, उतनी सीटों पर कांग्रेस पार्टी को जरूर लड़ना चाहिए। अखिलेश सिंह ने कहा कि हैसियत तो कांग्रेस की सबसे बड़ी है। इस बात को सब लोग जानते हैं। लोकसभा में किसका सीट है, इकलौता मेरा ही सीट है। लोकसभा में विपक्ष में एक मेरा ही सीट जीता हुआ है, बाकी आप लोग लड़ाई लगवाते रहिए। मेरे रहते कांग्रेस को अगर उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा तो किसके रहते मिलेगा। विशेष सत्र को लेकर अखिलेश प्रसाद ने कहा कि सत्र में हम लोग हमेशा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करते आ रहे हैं, लेकिन मालूम तो हो क्या है? ऐसा क्या हो गया कि सत्र बुलाने की जरूरत पड़ गई। 3 सप्ताह पहले ही सत्र खत्म हुआ है।

'भारत और इंडिया में नहीं कोई फर्क'
वही सीएम नीतीश के G20 की बैठक में शामिल होने को लेकर अखिलेश सिंह ने कहा यह सवाल का जवाब मुख्यमंत्री दे सकते हैं। अखिलेश सिंह ने कहा कि भारत और इंडिया में कोई फर्क है ही नहीं, इंडिया से परेशान इसलिए हैं क्योंकि जो 28 दलों का गठबंधन बना है, वह 60% इंडियन पॉपुलेशन को रिप्रेजेंट करती है और जब 60% लोग एक तरफ हो जाए तो सब लोग यह बात समझते हैं कि 2024 के चुनाव में क्या होने वाला है?  जगदानंद सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश सिंह ने कहा उनसे पूछिए कोई ऐसा स्वतंत्रता सेनानी तो थे नहीं, स्वतंत्रता आंदोलन का लड़ाई वह भी नहीं लड़े थे, छोड़िए इस सब बात का कोई मतलब नहीं। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!