12 साल की मासूम को काम के बहाने ले गईं पड़ोस की महिलाएं, फिर दरिंदे के हवाले कर बंद कमरे में करवाया दुष्कर्म

Edited By Harman, Updated: 11 Apr, 2026 11:20 AM

bihar muzaffarpur crime minor girl raped

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है जिसने इंसानियत और सामाजिक भरोसे को भी तार-तार कर दिया है। यहां एक 12 साल की मासूम किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पड़ोस की तीन महिलाओं ने मासूम को युवक के...

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है जिसने इंसानियत और सामाजिक भरोसे को भी तार-तार कर दिया है। यहां एक 12 साल की मासूम किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पड़ोस की तीन महिलाओं ने मासूम को युवक के हवाले कर दिया। जिसने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया।

पीड़ित मासूम के पिता ने बताया कि देर रात पड़ोस की तीन महिलाएं काम के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गई। आरोपी महिलाएं बच्ची को बहला- फुसलाकर एक सुनसान इलाके में स्थित किराए के मकान में ले गईं। वहां कमरे में पहले से ही एक युवक घात लगाकर बैठा था। कमरे के भीतर युवक ने बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। वारदात के बाद जब बच्ची की हालत बिगड़ गई, तो उसे लहुलुहान हालत में घर छोड़कर चली गई। घर आकर पीड़िता ने परिवार को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। SDPO टाउन वन, सुरेश कुमार ने नेतृत्व संभालते हुए तुरंत छापेमारी की और साजिश में शामिल तीनों महिलाओं को दबोच लिया। पुलिस ने उस कमरे को सील कर दिया है जहाँ वारदात हुई थी। पीड़ित बच्ची को गंभीर स्थिति में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है। मुख्य आरोपी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल, पुलिस पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ जा रही है। लेकिन इस घिनौने हत्याकांड 
ने  पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!