पूर्व कांग्रेस सांसद के घर में चल रहा था अवैध कारोबार, छापेमारी में प्रतिबंधित दवाएं जब्त; हिरासत में पति-पत्नी

Edited By Ramanjot, Updated: 25 May, 2026 05:56 PM

drug department raids former congress mp s residence banned medicines seized

बताया जा रहा है कि ड्रग विभाग को लंबे समय से इलाके में प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना मिल रही थी।

Bihar News: बिहार के गया जिले में एक बड़े अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। ड्रग विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कांग्रेस के पूर्व सांसद दिवंगत रंजीत सिंह के मकान पर छापेमारी कर लाखों रुपए मूल्य की प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। साथ ही पुलिस ने मौके से एक दंपत्ति को हिरासत में ले लिया है। हैरानी वाली बात यह है कि इसी परिसर में किराए पर 'पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग' का सरकारी कार्यालय भी संचालित होता है। 

घंटों चली तलाशी, मोहल्ले में मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि ड्रग विभाग को लंबे समय से इलाके में प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना मिल रही थी। वहीं जब सोमवार को ड्रग विभाग और भारी पुलिस बल पिपरपांती स्थित इस वीआईपी आवास पर पहुंचे तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया। टीम ने घंटों तक घर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिलीं। बरामद की गई खेप में प्रतिबंधित कफ सिरप और यौन व लिंग संबंधी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से विकास कुमार और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया, जिनसे कोतवाली थाने में पूछताछ की जा रही है। 

PunjabKesari

जांच अधिकारी का बयान
इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि छापेमारी में लाखों रुपए मूल्य की दवाएं जब्त की गई हैं। ये ऐसी दवाएं हैं, जिन्हें सामान्य मेडिकल स्टोर पर केवल डॉक्टर के पर्चे के बाद ही दिया जा सकता है। फिलहाल पुलिस और ड्रग विभाग की टीमें इस अवैध दवा नेटवर्क का पूरा पता लगाने में जुटी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!