RJD को बड़ा झटकाः तेजस्वी यादव की करीबी रहीं इस नेता ने थामा BJP का दामन

Edited By Ramanjot, Updated: 26 May, 2026 04:58 PM

former rjd leader ritu jaiswal joins bjp

भाजपा में शामिल होने के बाद रितु ने कहा कि वह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की कार्यशैली से नाखुश थीं

Bihar Politics: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल (Ritu Jaiswal) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। पटना में प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। 

भाजपा में शामिल होने के बाद रितु ने कहा कि वह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की कार्यशैली से नाखुश थीं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा का नाम लेते समय रितु की जुबान लड़खड़ा गई, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें आगे बोलने का संकेत दिया। बाद में स्वागत भाषण के दौरान सरावगी की भी जुबान फिसल गई और उन्होंने गलती से कह दिया कि रितु "राजद में शामिल हुई हैं।" 


PunjabKesari

हालांकि, सरावगी ने तत्काल अपनी बात सुधारते हुए रितु के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की बात कही। रितु ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आने वाले समय में उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन वह इससे भयभीत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह कभी बागी नहीं रहीं, बल्कि परिहार विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें समर्थन दिया था और निर्दलीय चुनाव लड़ने पर भी उन्हें 65 हजार मत मिले थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!