गया पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई में 7 साल से फरार कुख्यात नक्सली सुरेंद्र यादव गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में वांछित

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Aug, 2025 07:42 PM

bihar police ssb joint operation

गया पुलिस ने SSB के साथ मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। 7 वर्षों से फरार चल रहा वांछित और कुख्यात नक्सली सुरेंद्र यादव को सोनदाहा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।

गया:गया पुलिस ने SSB के साथ मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। 7 वर्षों से फरार चल रहा वांछित और कुख्यात नक्सली सुरेंद्र यादव को सोनदाहा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन पर इमामगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। इसमें डुमरिया और लूटुआ थाने की पुलिस टीमों के साथ SSB के जवान भी शामिल थे।

कैसे दबोचा गया नक्सली

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुरेंद्र यादव सोनदाहा के पास आया हुआ है। छापेमारी के दौरान उसने पुलिस बल को देखते ही भागने की कोशिश की, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेंद्र यादव, पिता स्व. लखन यादव, निवासी सोनदाहा, थाना लूटुआ, जिला गया बताया।

2018 की बड़ी वारदात में शामिल

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 8 नवंबर 2018 को 15-20 नक्सली अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर सरकार के खिलाफ विध्वंसक गतिविधियों में शामिल हुए थे। उन्होंने लेवी वसूली, हथियार लूटने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से पुलिस पर फायरिंग की थी। इस घटना में डुमरिया थाना कांड संख्या 55/18 दर्ज किया गया था, जिसमें UAPA और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत कई धाराएं लगी थीं। सुरेंद्र यादव ने पूछताछ में इस वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

लंबा आपराधिक इतिहास

पकड़े गए नक्सली पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं—

लूटुआ थाना कांड संख्या 02/18 (21 जुलाई 2018) – IPC की धारा 147, 148, 149, 353, 307, 120B, 121, 121B, 122, 124A, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और UAPA की धाराएं।

लूटुआ थाना कांड संख्या 01/19 (15 फरवरी 2019) – IPC की धारा 147, 148, 149, 353, 307, 302, 120B, 121, 122, 124A, आर्म्स एक्ट और UAPA की धाराएं।

मदनपुर थाना (औरंगाबाद) कांड संख्या 303/21 – गंभीर नक्सली गतिविधियों में संलिप्तता।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

पुलिस अन्य फरार नक्सलियों और उनके नेटवर्क को पकड़ने के लिए विशेष छापेमारी अभियान जारी रखे हुए है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि गया और आसपास के इलाकों से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!