Edited By Ramanjot, Updated: 18 Dec, 2025 05:28 PM

Bihar Sarkar Yojana List: बिहार सरकार राज्य के युवाओं, महिलाओं, किसानों और जरूरतमंद वर्गों के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के लिए लगातार प्रभावी योजनाएं (Bihar Sarkar Yojana) चला रही है। शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, कृषि और सामाजिक सुरक्षा से...
Bihar Sarkar Yojana List: बिहार सरकार राज्य के युवाओं, महिलाओं, किसानों और जरूरतमंद वर्गों के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के लिए लगातार प्रभावी योजनाएं (Bihar Sarkar Yojana) चला रही है। शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, कृषि और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी ये योजनाएं बिहार के समग्र विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।
शिक्षा और कौशल विकास योजनाएं
बिहार सरकार ने छात्राओं और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। जो इस प्रकार हैं-
1. Mukhyamantri Balika Snatak Protsahan Yojana
मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
2. Mukhyamantri Balika Intermediate Protsahan Yojana
मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना इंटर पास छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
3. Chief Minister's Self-help Allowance Scheme
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना बेरोजगार युवाओं को आर्थिक संबल देती है।
4. Mukhyamantri Pratigya Yojana
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को मासिक भत्ता दिया जाता है।
5. Dashrath Manjhi Kaushal VikasYojana
दशरथ मांझी कौशल विकास योजना (DMKVY) अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाती है।
महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता
1. Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत स्वरोजगार के लिए अनुदान और ब्याज-मुक्त ऋण दिया जाता है।
2. Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने में आर्थिक मदद देना है।
कृषि और ग्रामीण विकास योजनाएं
1. Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana
किसानों के हित में बिहार राज्य फसल सहायता योजना के माध्यम से फसल नुकसान की स्थिति में सहायता दी जाती है।
2. Mukhyamantri Harit Krishi Sanyantra Yojana
मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के तहत कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्रदान की जाती है
3. Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana
बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
सामाजिक सुरक्षा और कल्याण योजनाएं
1. Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana
बिहार सरकार द्वारा लागू की गई वृद्धावस्था पेंशन योजना का उद्देश्य बुजुर्ग नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों को मासिक पेंशन दी जाती है।
2. Kabir Antyeshti Yojana
बिहार कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवनयापन करने वाले परिवारों को किसी सदस्य की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के खर्च के लिए 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता एकमुश्त दी जाती है
3. Bihar Rashtriya Parivarik Labh Yojana
इस योजना के तहत, परिवार के कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत होने पर शोक संतप्त परिवार को एक बार वित्तीय सहायता दी जाती है, बशर्ते परिवार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) रहता हो।
अन्य प्रमुख योजनाएं
1. Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (सामान्य) के तहत सभी वर्गों के युवाओं को व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिल रहा है।
2. Bihar Patrakar Samman Yojana
बिहार पत्रकार सम्मान योजना पत्रकारों के लिए सम्मान और सहयोग प्रदान करती है।