"बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा"...श्रम संसाधन मंत्री बोले- तभी मजदूरों का पलायन पूर्ण रूप से रूकेगा

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Oct, 2023 01:55 PM

bihar should get special state status  minister surendra ram

सुरेंद्र राम ने कहा, ‘‘ वे खुद भी मजदूर थे और मजदूरों का दर्द समझते हैं। मैं राजमिस्त्री से श्रम मंत्री बना हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जो विश्वास मुझ पर किया है उसपर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं। पलायन में काफी...

दरभंगा: बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना जरूरी है तभी बिहार से मजदूरों का पलायन पूर्ण रूप से रुकेगा। राम ने शुक्रवार को दरभंगा के दोनार चौक पर मजदूरों को राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं सुविधाओं और उसे प्राप्त करने के लिए किए जा रहे उपायों से रूबरू कराया। 

"बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना होगा"
सुरेंद्र राम ने कहा, ‘‘वे खुद भी मजदूर थे और मजदूरों का दर्द समझते हैं। मैं राजमिस्त्री से श्रम मंत्री बना हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जो विश्वास मुझ पर किया है उसपर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं। पलायन में काफी कमी आ रही है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से निवेशकों की उम्मीद बढ़ी है। कई कल कारखाने खुले हैं। इसे और गति दिया जा रहा है। ताकि, बिहार के बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार अपने घरों में ही मिल सके।'' उन्होंने पलायन के स्थायी निदान को लेकर कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना होगा। इसके बाद ही पूर्ण निदान होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार को विशेष राज्य की दर्जा देने की मांग की।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मजदूरों के लिए 16 योजनाएं चला रही है, ताकि उनका और उनके आश्रितों का भला हो सके। हालांकि, अभी इसका लाभ सभी मजदूरों को नहीं मिल रहा है। दरअसल लाभ लेने के लिए मजदूरों को अपना निबंधन कराना होता है। जो वे नहीं करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूर जागरूक हो इस उद्देश्य के साथ आज दरभंगा शहर के दोनार में अभियान चलाया गया है। राम ने कहा कि अभियान के दौरान कई ऐसे मजदूर मिले जो निबंधित थे, लेकिन कई अनिबंधित भी मिले। जिसे अविलंब कार्यालय जाकर निबंधन कराने को कहा। मंत्री ने कई मजदूरों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के कारण ही राज्य और देश का विकास होता है। ऐसे में निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों को अभियान चलाकर सम्मानित कर रहे हैं। विकास कार्य के लिए मजदूर ही सम्मान के असली हकदार हैं। इसे कोई चाहकर भी भुला नहीं सकता है।              

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!