Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jul, 2025 08:34 AM

बिहार में बुधवार (आज) मॉनसून की गतिविधियों में थोड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के 15 जिलों में हल्की वर्षा के आसार हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ पल राहत मिल सकती है। हालांकि, कृषि कार्यों के लिए यह वर्षा नाकाफी...
Bihar Weather Forecast: बिहार में बुधवार (आज) मॉनसून की गतिविधियों में थोड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के 15 जिलों में हल्की वर्षा के आसार हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ पल राहत मिल सकती है। हालांकि, कृषि कार्यों के लिए यह वर्षा नाकाफी मानी जा रही है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
आज जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है उनमें शामिल हैं:नवादा (Nawada), गया (Gaya), जमुई (Jamui), बांका (Banka), मुंगेर (Munger), भागलपुर (Bhagalpur), खगड़िया (Khagaria) पश्चिमी चंपारण (West Champaran), पूर्वी चंपारण (East Champaran), गोपालगंज (Gopalganj), सारण (Saran), सीवान (Siwan),दरभंगा (Darbhanga), मधुबनी (Madhubani), शिवहर (Sheohar)।
इसके अलावा इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में भी छिटपुट बारिश (Scattered Showers) की संभावना बनी हुई है। लेकिन यह वर्षा बहुत सीमित अवधि की होगी। दिन के दौरान धूप और उमस (Humidity) का असर भी देखने को मिलेगा।
कमजोर मॉनसून से किसान परेशान
राज्य में जुलाई की शुरुआत से ही मॉनसून कमजोर पड़ा है। जिससे धान की रोपाई (Paddy Sowing) की प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बिहार के 20 जिलों में अब तक सामान्य से 50% कम वर्षा दर्ज की गई है। सहरसा, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में बारिश की कमी 80% तक पहुंच चुकी है।
बिहार में अब तक औसत से काफी कम बारिश
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 8 जुलाई तक राज्य में 240.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 129.7 मिमी वर्षा ही रिकॉर्ड की गई है। खासकर उत्तर बिहार (North Bihar) के कई जिलों में स्थिति चिंताजनक है:
मधेपुरा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया, मधुबनी, दरभंगा सहित अन्य जिलों में 50% से भी कम वर्षा दर्ज की गई है।
मंगलवार को कहां-कितनी बारिश हुई?
मंगलवार को राज्य के कुछ जिलों में हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई। आंकड़ों के अनुसार:
- जमुई: 12.2 मिमी
- बांका: 11.2 मिमी
- भभुआ: 10.8 मिमी
- अरवल: 4.2 मिमी
- गया: 3.6 मिमी
- मुंगेर: 3.0 मिमी
- किशनगंज: 2.6 मिमी
- अररिया: 2.2 मिमी
- भोजपुर और नालंदा: 2.0 मिमी
- कटिहार: 1.02 मिमी
बढ़ रहा तापमान, गोपालगंज सबसे गर्म
वर्षा की कमी का असर राज्य के तापमान पर भी पड़ रहा है। मंगलवार को गोपालगंज में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं पटना में तापमान 36.4 डिग्री रहा। किसी भी जिले में तापमान 33 डिग्री से नीचे नहीं गया, और औसत तापमान 35 डिग्री के आसपास बना रहा।