Edited By Ramanjot, Updated: 26 Jun, 2025 08:21 AM

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर तेजी से देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के भीतर राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों में scattered rainfall, आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
Bihar Monsoon Update: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर तेजी से देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के भीतर राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों में scattered rainfall, आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किशनगंज जिले में heavy rain alert जारी किया है, जहां मेघ गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है।
उत्तर बिहार के जिलों में ऑरेंज अलर्ट
राज्य के उत्तरी हिस्सों, खासकर Kishanganj, Araria, Supaul, Saharsa, Purnia, Khagaria और Katihar में आंधी, तेज हवा और वज्रपात की आशंका को लेकर orange alert घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके अलावा भारी बारिश के दौरान thunderstorm और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।
अगले कुछ दिन और सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 1 जुलाई तक thunderstorm and lightning के साथ वर्षा की संभावना बनी रहेगी। बीते 24 घंटे के भीतर गया, बक्सर, दरभंगा, जमुई, नवादा, पटना के खुसरूपुर, और समस्तीपुर जैसे कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
उमस से राहत, तेज हवा बनी सहारा
गया जिले के इमामगंज में सबसे अधिक 108.4 मिमी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी पटना में बुधवार दोपहर sudden weather change देखने को मिला, जहां तेज हवाओं और हल्की बारिश से लोगों को भीषण उमस से राहत मिली। राजधानी में 0.3 मिमी वर्षा और हवा की रफ्तार 31 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। वहीं गोपालगंज में 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ।
कहां-कितनी हुई बारिश: एक नजर
- Chausa (Buxar): 78.2 mm
- Hayaghat (Darbhanga): 45 mm
- Khusrupur (Patna): 42.4 mm
- Garhi (Jamui): 38 mm
- Nawada: 37.4 mm
- Indrapuri (Rohtas): 34.4 mm
- Chand (Bhabhua): 28.4 mm
- Belhar (Banka): 28 mm
- Dumraon (Buxar): 25.6 mm
इसके अलावा जमुई, वैशाली, नालंदा और समस्तीपुर के विभिन्न हिस्सों में 15 से 22 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है।