Edited By Ramanjot, Updated: 28 Jun, 2025 09:31 AM

मानसून के सक्रिय होते ही बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में चिपचिपी गर्मी और उमस लोगों को परेशान करती रही।
Bihar Monsoon Update Today: मानसून के सक्रिय होते ही बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में चिपचिपी गर्मी और उमस लोगों को परेशान करती रही। लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र की नई भविष्यवाणी के अनुसार आज शनिवार को राज्य के कुछ जिलों में भारी वर्षा (Heavy Rainfall in Bihar) और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान: इन जिलों में भारी बारिश के आसार
भारत मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 28 जून को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलेंगी और गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।
Heavy Rain Alert:
इन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है –
- कैमूर
- रोहतास
- औरंगाबाद
- गया
- नवादा
इन स्थानों पर एक-दो जगहों पर Heavy Rainfall Alert in Bihar जारी किया गया है।
वहीं, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भागलपुर, बांका, खगड़िया और जमुई जैसे जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। यहां Thunderstorm and Rain Alert जारी किया गया है।
कल यानी शुक्रवार को ऐसा रहा मौसम का मिजाज
पिछले 24 घंटों के दौरान (27 जून) दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में और उत्तर बिहार के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। Top Rainfall in Bihar में डुमरिया में सबसे अधिक 34 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अन्य बारिश वाले स्थान इस प्रकार हैं:
- रोहतास – 19.8 मिमी
- नवीनगर – 18.2 मिमी
- धेगरा घाट – 17.6 मिमी
- कुटुंबा – 16.6 मिमी
- इमामगंज – 14.2 मिमी
राज्य में सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान बांका में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।