CM नीतीश का दावा- जल्द ही देश में एक प्रमुख इथेनॉल उत्पादक बनेगा बिहार

Edited By Ramanjot, Updated: 01 May, 2022 11:23 AM

bihar will become a major ethanol producer in the country nitish

पूर्णिया जिले के परोरा में अनाज से इथनॉल का उत्पादन करने वाले पूरी तरह से एक नए संयंत्र का उद्घाटन करते हुए कुमार ने कहा कि यह बिहार के लिए एक गर्व का क्षण है क्योंकि राज्य के पहले इथनॉल संयंत्र का संचालन शनिवार से शुरू हो गया। उन्होंने कहा, ''''आने...

पूर्णियाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को दावा किया कि राज्य जल्द ही देश के प्रमुख इथनॉल उत्पादकों में से एक बन जाएगा क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से राज्य तेजी से औद्योगिक विकास कर रहा है।

पूर्णिया जिले के परोरा में अनाज से इथनॉल का उत्पादन करने वाले पूरी तरह से एक नए संयंत्र का उद्घाटन करते हुए कुमार ने कहा कि यह बिहार के लिए एक गर्व का क्षण है क्योंकि राज्य के पहले इथनॉल संयंत्र का संचालन शनिवार से शुरू हो गया। उन्होंने कहा, ''आने वाले दिनों में राज्य में और अधिक इथनॉल संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। बिहार जल्द ही देश में एक प्रमुख इथनॉल उत्पादक बन जाएगा।''

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार 2008-09 से ही अधिक उद्योग, विशेष रूप से इथनॉल इकाइयां स्थापित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन केंद्र की तत्कालीन संप्रग सरकार से सहयोग नहीं मिला था। मुख्यमंत्री ने कहा, ''अब हमें राज्य में और इथनॉल संयंत्र स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!