BJP विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, कुछ दिन पहले की थी खुले में नमाज पर रोक की मांग

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Dec, 2021 06:25 PM

bjp mla received death threats

हरिभूषण ठाकुर ने शिकायत में कहा है कि जिस नंबर से उन्हें धमकी दी गई है वह नंबर विदेश का है। धमकी भरा कॉल उन्हें कल आया था जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि नमाज के साथ-साथ यदि ऐसे सवालों को वह उठाएंगे तो उनकी बोलती बंद कर दी जाएगी। जिस नंबर से उन्हें...

पटनाः अपने बयान को लेकर चर्चा में रहने वाले बिहार के बिस्फी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल को जान से मारने की धमकी दी गई है। ठाकुर ने इस सिलसिले में राजधानी पटना के सचिवालय थाना में गुरुवार को एक शिकायत दर्ज कराई है।

हरिभूषण ठाकुर ने शिकायत में कहा है कि जिस नंबर से उन्हें धमकी दी गई है वह नंबर विदेश का है। धमकी भरा कॉल उन्हें कल आया था जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि नमाज के साथ-साथ यदि ऐसे सवालों को वह उठाएंगे तो उनकी बोलती बंद कर दी जाएगी। जिस नंबर से उन्हें कॉल आया था उन्होंने उसे भी पुलिस को उपलब्ध करा दिया है। पुलिस ने जानकारी मिलते ही छानबीन शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही विधायक हरिभूषण ठाकुर ने बिहार सरकार से खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगाने की मांग की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!