SSB के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Oct, 2021 01:40 PM

businessman arrested with huge quantity of nepali liquor

एसएसबी 45वीं बटालियन के समादेष्टा एच.के.गुप्ता ने गुरूवार को बताया बुधवार की देर रात सूचना मिली थी की सीमा स्तम्भ संख्या 229/15 के समीप नेपाल से भारत की ओर शराब की तस्करी होने वाली है। इसी आधार पर स्तम्भ संख्या 229/15 के समीप घेराबंदी की गई। इस...

सुपौलः बिहार के सुपौल जिले से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसबी 45वीं बटालियन के समादेष्टा एच.के.गुप्ता ने गुरूवार को बताया बुधवार की देर रात सूचना मिली थी की सीमा स्तम्भ संख्या 229/15 के समीप नेपाल से भारत की ओर शराब की तस्करी होने वाली है। इसी आधार पर स्तम्भ संख्या 229/15 के समीप घेराबंदी की गई। इस दौरान देखा गया कि एक व्यक्ति छोटी-छोटी बोरियों में कुछ सामान रख रहा है।

गुप्ता ने बताया कि बल के जवानों ने उक्त व्यक्ति को रोककर उसके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरियों से 360 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई, जिसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मधुबनी जिले के आंध्रामठ थाना क्षेत्र निवासी राजा राम रावत के रूप में की गई है। गिरफ्तार कारोबारी को शराब के साथ आंध्रामठ थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!