घने कोहरे के कारण हादसे का शिकार हुई RJD विधायक की गाड़ी, बाल-बाल बचे चेतन आनंद

Edited By Nitika, Updated: 25 Jan, 2021 12:45 PM

car accident of rjd mla

बिहार के राजद विधायक चेतन आनंद उस समय बाल-बाल बच गए जब घने कोहरे के कारण उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

 

शिवहरः बिहार के राजद विधायक चेतन आनंद उस समय बाल-बाल बच गए जब घने कोहरे के कारण उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना शिवहर जिले के कमरौली की है, जहां पर राजद विधायक गाड़ी से कहीं जा रहे थे। इसी बीच घने कोहरे के कारण उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इतना ही नहीं जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त राजद विधायक के साथ गाड़ी में कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश सिंह भी मौजूद थे।

वहीं गनीमत रही कि इस हादसे में राजद विधायक के साथ-साथ कांग्रेस प्रवक्ता भी बाल-बाल बच गए। लेकिन उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!