CM नीतीश का आरोप- पुरानी चीजों को खत्म करने में जुटी है केंद्र सरकार,

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Jun, 2023 12:14 PM

central government is engaged in eliminating old things cm nitish

नीतीश कुमार ने कहा कि निर्माणाधीन भवनों के निर्माण के काम में तेजी लानी चाहिए। भवन निर्माण विभाग द्वारा काफी अच्छी बिल्डिंग बनाई जा रही है। पटना में सरदार पटेल भवन, बिहार संग्रहालय जैसे आइकोनिक बिल्डिंग बनाए गए हैं। सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार पुरानी चीजों को खत्म करने में जुटी है। हमलोग चाहते हैं कि पुरानी चीजें संरक्षित रहे। नीतीश ने सोमवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प' से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा क्रियान्वित 2530.33 करोड़ रुपए लागत की 189 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निर्माण एजेंसी अगर निर्माण कार्य में देरी करती है तो इसे देखें कि निर्माण कार्य में देरी क्यों हो रही है। अधिकारी एक-एक काम को तेजी से पूर्ण करवाएं। 

नीतीश कुमार ने कहा कि निर्माणाधीन भवनों के निर्माण के काम में तेजी लानी चाहिए। भवन निर्माण विभाग द्वारा काफी अच्छी बिल्डिंग बनाई जा रही है। पटना में सरदार पटेल भवन, बिहार संग्रहालय जैसे आइकोनिक बिल्डिंग बनाए गए हैं। सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र जिसमें बापू सभागार, ज्ञान भवन एवं सभ्यता द्वार तथा सम्राट अशोक की सांकेतिक प्रतिमा का निर्माण कराया गया है। सरदार पटेल भवन 9 रिक्टर स्केल के भूकंप के झटके को सह सकता है। इस भवन में गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय, आपदा प्रबंधन विभाग तथा बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यरत है। बिहार संग्रहालय काफी अच्छा बना है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का बना है। देश में ऐसा संग्रहालय कहीं भी नहीं है। बिहार संग्रहालय का मेटेनेंस होते रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना सिटी में प्रकाश पुंज बहुत अच्छा बना है। अंजुमन इस्लामिया हॉल अब काफी अच्छा बन गया है। हमने कहा है कि अंजुमन इस्लामिया हॉल आम लोगों को रियायती दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें। बोधगया में महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बहुत अच्छा बना है। वैशाली में बुद्ध सम्यक् दर्शन संग्रहालय का निर्माण तेजी से पूरा कीजिए। यहां भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष रखे जायेंगे। इसका निर्माण पूरा हो जाने के बाद काफी पर्यटक वैशाली जायेंगे। राजगीर में अंतरराष्ट्रीय खेल अकादमी सह क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण तेजी से पूर्ण करें। खेल यूनिवर्सिटी भी राजगीर में बनाया जा रहा है। पटना में एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का काम भी अभी पूरा नहीं हुआ है। इसका निर्माण जल्द पूरा करें। बापू टावर भी पटना में बन रहा है। हम चाहते हैं कि बापू टावर तेजी से बन जाय।      

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!