चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च किया

Edited By Ajay kumar, Updated: 27 Aug, 2023 09:26 PM

chirag paswan launched the official website of lok janshakti party ram vilas

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का प्रदेश संगठनात्मक बैठक सह आईटी सेल द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के संस्थापक दिवंगत नेता पदमभूषण स्व0 रामविलास पासवान के तैलचित्र पर...

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का प्रदेश संगठनात्मक बैठक सह आईटी सेल द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के संस्थापक दिवंगत नेता पदमभूषण स्व0 रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन चिराग ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की।

PunjabKesari

पदाधिकारियों को पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई
कार्यक्रम के शुभारंभ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग ने पार्टी के सभी उपस्थित पदाधिकारियों को पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई। चिराग ने संगठन की जिलेवार गहन समीक्षा की। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की और वर्तमान समय में पार्टी के सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया को सशक्त करने की अपील की। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के सभी राष्ट्रीय और प्रदेश के  पदाधिकारियों और सभी जिलाध्यक्षों को अपने-अपने जिले और विधानसभा में समयबद्ध तरीके से गहन सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

PunjabKesari

आधिकारिक वेबसाइट Lokjanshaktiparty.com का लोकार्पण
कार्यक्रम के अंत में चिराग ने लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के नाम पर आधिकारिक वेबसाइट Lokjanshaktiparty.com का लोकार्पण किया। चिराग ने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से पार्टी की तमाम गतिविधियों को प्रखंड और पंचायत स्तर तक आम लोगों के बीच ले जाया जाएगा और पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की अवधारणा को हर बूथ स्तर तक ले जाकर जन-जन तक पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाई जाएगी।

PunjabKesari

कार्यक्रम में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि उक्त बैठक में पार्टी के बिहार से जुड़े सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, सभी जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी, सह प्रभारी और प्रकोष्ठों के सभी जिला अध्यक्ष शामिल रहे। उक्त बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, शंकर झा, बाबा धनंजय, मृणाल रेणु कुशवाहा, सतीश कुमार राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष इंदु कश्यप  राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना युवा के राष्ट्रीय सचिव अनिल पासवान प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी संगठन मंत्री रविंद्र सिंह प्रधान महासचिव संजय पासवान पार्टी के उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा संजय कुमार सिंह इं0 रमेश कुमार विष्णु पासवान सरिता पासवान संजय सिंह अमर कुशवाहा राकेश कुमार सिंह अशरफ अंसारी डॉक्टर इंतखाब आलम विभूति भूषण पासवान प्रदेश प्रवक्ता विनीत सिंह कुमार सौरव सिंह समेत सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा और कुंदन पासवान कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती मौजूद थे। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!