CM पर भड़के चिराग पासवान, बोले- नीतीश जी इन कार्यकर्ताओं का क्या कसूर है... ये बिहार में अघोषित आपातकाल नहीं तो और क्या है?

Edited By Khushi, Updated: 13 Jul, 2023 06:28 PM

chirag paswan raging on cm said nitish ji what is the fault of these workers

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री जी की पुलिस ने बिहारियों के हक और अधिकार के लिए लड़ रहे भाजपा के निहत्थे कार्यकर्ता की जान ले ली।

Patna: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री जी की पुलिस ने बिहारियों के हक और अधिकार के लिए लड़ रहे भाजपा के निहत्थे कार्यकर्ता की जान ले ली।

"यह बिहार में अघोषित आपातकाल नहीं है तो और क्या है"?
चिराग पासवान ने कहा कि बताएं न नीतीश कुमार जी कि इन कार्यकर्ताओं का क्या कसूर है, यह बिहार में अघोषित आपातकाल नहीं है तो और क्या है? चिराग पासवान ने कहा, मैं विजय सिंह जी की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करता हूं। साथ ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की शोक संतप्त परिजनों को धैर्य और दुख सहने का संबल प्रदान करें।

पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में विजय कुमार सिंह की मौत
बता दें कि सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं, इस लाठीचार्ज में बीजेपी कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी इस बात की जानकारी दी हैं। बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज के दौरान विजय कुमार सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। विजय कुमार सिंह जहानाबाद के जिला महामंत्री थे। प्रदर्शन में शामिल भाजपा बिहार प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। विधानसभा संयोजक डॉ. संजय मिश्रा को कुर्ता फाड़कर पीटा गया। वहीं, पुलिस ने सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया और सभी को बस में भरकर ले गई।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!