Bochaha Assembly Seat: बोचहां विधानसभा सीट पर अमर पासवान को मिल सकती है चिराग की चुनौती।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 May, 2025 05:12 PM

Bochaha Assembly Seat: बोचहां विधानसभा सीट मुज्जफरपुर लोकसभा के तहत आता है। बोचहां सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। 1967 और 1969 में हुए चुनाव में यहां से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट सीताराम रजक विजयी रहे थे।1972 में हिन्दुस्तान...

Bochaha Assembly Seat: बोचहां विधानसभा सीट मुज्जफरपुर लोकसभा के तहत आता है। बोचहां सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। 1967 और 1969 में हुए चुनाव में यहां से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट सीताराम रजक विजयी रहे थे।1972 में हिन्दुस्तान शोषित दल के टिकट पर रमई राम ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1977 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के कैंडिडेट कमल पासवान ने यहां से जीत हासिल कर लिया था। 1980 के चुनाव में बोचहां सीट से रमई राम ने जनता पार्टी के टिकट पर जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1985 के चुनाव में लोकदल के टिकट पर रमई राम ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1990 और 1995 के विधानसभा चुनाव में जनता दल के कैंडिडेट रमई राम ने लगातार दो बार जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 

वहीं 2000 और 2005 में रमई राम ने आरजेडी की टिकट पर बोचहां सीट पर फिर से जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से जेडीयू की टिकट पर रमई राम ने विरोधियों को मात दे दिया था.....लेकिन 2015 में निर्दलीय कैंडिडेट बेबी कुमारी ने बोचहां सीट पर रमई राम के वर्चस्व को तोड़ने में कामयाबी हासिल कर लिया था। वहीं 2020 के चुनाव में बोचहां विधानसभा सीट पर वीआईपी कैंडिडेट मुसाफिर पासवान ने जीत दर्ज की थी...लेकिन उनके निधन होने के बाद बोचहां में उपचुनाव हुआ था। इस उपचुनाव में अमर पासवान ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं, बोचहां विधानसभा सीट पर 2022 में हुए उपचुनाव में आरजेडी ने शानदार जीत दर्ज की थी। आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान ने 36 हजार छह सौ 53 वोटों के बड़े मार्जिन से बीजेपी कैंडिडेट बेबी कुमारी को हराया था। वहीं वीआईपी कैंडिडेट गीता कुमारी तीसरे नंबर पर रहीं थीं।

PunjabKesari

Bochaha Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में बोचहां विधानसभा सीट पर वीआईपी कैंडिडेट मुसाफिर पासवान ने जीत दर्ज की थी। मुसाफिर पासवान को 77 हजार आठ सौ 37 मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट रमई राम 66 हजार पांच सौ 69 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से मुसाफिर पासवान ने रमई राम को 11 हजार दो सौ 68 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट अमर आजाद 8 हजार दो सौ 32 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Bochaha Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बोचहां सीट से निर्दलीय कैंडिडेट बेबी कुमारी ने जीत हासिल की थी। बेबी कुमारी को 67 हजार सात सौ 20 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट रमई राम को 43 हजार पांच सौ 90 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से बेबी कुमारी ने रमई राम को 24 हजार एक सौ 30 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं एसएचएस पार्टी के कैंडिडेट लालबाबू पासवान, 11 हजार आठ सौ 77 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Bochaha Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में बोचहां सीट से जेडीयू कैंडिडेट रमई राम ने जीत हासिल की थी। रमई राम को 61 हजार आठ सौ 85 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट मुसाफिर पासवान ने 37 हजार 758 वोट हासिल किया था। इस तरह से रमई राम ने मुसाफिर पासवान को 24 हजार एक सौ 27 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट बेबी कुमारी ने 5 हजार दो सौ 89 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

Bochaha Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बोचहां सीट से आरजेडी कैंडिडेट रमई राम ने जीत हासिल की थी। रमई राम को 46 हजार आठ सौ 61 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट शिवनाथ चौधरी को 41 हजार 81 वोट मिला था। इस तरह से रमई राम ने शिवनाथ चौधरी को 5 हजार सात सौ 80 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट अवधेश पासवान ने 8 हजार तीन सौ 40 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

बोचहां सीट पर आरजेडी कैंडिडेट को इस बार चिराग पासवान की एलजेपी का सामना करना पड़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो अमर पासवान के लिए पटना पहुंचना आसान नहीं होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!