बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने वाल्मीकिनगर पहुंचे CM नीतीश, गंडक बराज का लिया जायजा

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Aug, 2020 04:52 PM

cm nitish arrives in valmikinagar to inspect flood affected areas

बिहार में शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने निकले मुख्यमंत्री नीतीश वाल्मीकिनगर पहुंचे। यहां उन्होंने गंडक बराज का जायजा लिया। इसी बीच उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया।

पटनाः बिहार में शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने निकले मुख्यमंत्री नीतीश वाल्मीकिनगर पहुंचे। यहां उन्होंने गंडक बराज का जायजा लिया। इसी बीच उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बाढ़ राहत कैंप गए। वहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और गंडक बराज का जायजा लिया।
PunjabKesari
नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ गंडक बराज नियंत्रण कक्ष में बैठक की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री दरभंगा में बाढ़ राहत केंद्र का दौरा कर चुके हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!