जापान के पूर्व PM शिंजो आबे के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक, कहा- उन्हें बिहार की विशेष समझ थी

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jul, 2022 10:37 AM

cm nitish condoles the death of former japan pm shinzo abe

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने शोक संदेश में शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि भारत-जापान संबंधों को सुद्दढ़ बनाने में आबे की बड़ी भूमिका रही है। वे काफी मिलनसार थे और अपने देश में काफी लोकप्रिय...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने शोक संदेश में शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि भारत-जापान संबंधों को सुद्दढ़ बनाने में आबे की बड़ी भूमिका रही है। वे काफी मिलनसार थे और अपने देश में काफी लोकप्रिय थे। वे भारत के सच्चे मित्र थे और भारत से उनका विशेष लगाव था।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वर्ष 2018 में जब मैं जापान गया था तो उस समय आबे प्रधानमंत्री थे। 19 फरवरी 2018 को आबे से मुलाकात हुई थी। उनसे मुलाकात के दौरान देश से संबंधित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई थी। उन्हें बिहार की विशेष समझ थी। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है।'' नीतीश ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं जापानी नागरिकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!