Bihar: पूर्व प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह का निधन, परबत्ता और खगड़िया में शोक की लहर

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Dec, 2025 12:41 PM

bihar former chief akhilesh prasad singh passes away

जानकारी के अनुसार, अखिलेश प्रसाद सिंह पिछले कई दिनों से IGIMS में भर्ती थे। 5 दिसंबर 2025 को परबत्ता के विधायक बाबूलाल सौर्य उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे। पूर्व प्रमुख के निधन पर विधायक बाबूलाल सौर्य ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि “बाबू...

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां परबत्ता प्रखंड के डुमरिया बुजुर्ग गांव के पूर्व प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे खगड़िया जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। 

कई दिनों से चल रहा था इलाज

जानकारी के अनुसार, अखिलेश प्रसाद सिंह पिछले कई दिनों से IGIMS में भर्ती थे। 5 दिसंबर 2025 को परबत्ता के विधायक बाबूलाल सौर्य उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे। पूर्व प्रमुख के निधन पर विधायक बाबूलाल सौर्य ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि “बाबू अखिलेश प्रसाद सिंह का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति के साथ ही पूरे प्रखंड की अपूरणीय हानि है। परबत्ता ने एक मार्गदर्शक, समाज ने सच्चा हितैषी और बुजुर्गों ने अपना संरक्षक खो दिया है।” 

स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल

अखिलेश प्रसाद सिंह स्थानीय राजनीति और समाज सेवा में सक्रिय रहे थे। उनके निधन से ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों में गहरा दुःख है। गांव में लोग उनके सरल स्वभाव और सामाजिक योगदान को याद कर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!