राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बड़े पुत्र केदारनाथ सिंह के निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक-संवेदना

Edited By Nitika, Updated: 23 Sep, 2023 11:26 AM

cm nitish expressed condolences on the demise of kedarnath singh

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बड़े पुत्र केदारनाथ सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

 

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बड़े पुत्र केदारनाथ सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. केदारनाथ सिंह का अपनी जन्मभूमि सिमरिया से विशेष लगाव था। वे एक साहित्यकार थे। उनके कई काव्य संग्रह प्रकाशित हैं जिनमें आंका सूरज, बांका सूरज' चर्चित हैं। उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

वहीं नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!