बिहार में जंगलराज आने के BJP के आरोपों पर भड़के CM नीतीश, कहा- वो मेरे खिलाफ बोलेंगे तो...

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Aug, 2022 01:36 PM

cm nitish furious over bjp s allegations of jungle raj coming to bihar

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को रक्षा बंधन के अवसर पर राजधानी वाटिका-एक में पाटलि वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षारोपण करने के बाद पत्रकारों के भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश में जंगलराज की शुरुआत कहे जाने वाले सवाल के जवाब में कहा, ‘‘वे लोग मेरे खिलाफ...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद राज्य में जंगलराज की शुरुआत होने की भाजपा के आरोपों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके खिलाफ बोलने से भाजपा के लोगों को पार्टी में ऊंचा स्थान मिलेगा।

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को रक्षा बंधन के अवसर पर राजधानी वाटिका-एक में पाटलि वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षारोपण करने के बाद पत्रकारों के भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश में जंगलराज की शुरुआत कहे जाने वाले सवाल के जवाब में कहा, ‘‘वे लोग मेरे खिलाफ बोलेंगे तो उन्हें उनकी पार्टी में और ऊंची जगह मिलेगी इसलिए जिसको जो बोलना है बोलते रहें। हमने बता दिया है कि ये निर्णय क्यों लिया। पार्टी के तमाम लोगों की यही इच्छा थी।''

मुख्यमंत्री ने उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पर निशाना साधा और कहा कि जिस व्यक्ति को पार्टी में सबसे अधिक अधिकार दिया था उसने गड़बड़ी की। राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के चुनाव में राजग उम्मीदवारों को हमलोगों ने पूर्ण समर्थन दिया। हमलोग राजग से अलग हो गए वे अब अकेले बच गए हैं। हमलोग इधर आ गए हैं और एक साथ मिलकर काम करेंगे। बिहार को आगे बढ़ाएंगे। समाज में प्रेम और भाईचारे का माहौल बना रहे। कुछ लोग समाज में टकराव पैदा कर उसका फायदा लेना चाहते हैं।

नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने को लेकर हो रही बयानबाजी से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस पर क्यों किसी को आपत्ति होगी, वे उप मुख्यमंत्री हैं।इस पर क्यों किसी को आपत्ति होगी, वे उप मुख्यमंत्री हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!