CM नीतीश ने विपक्षी एकता को लेकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों भी पर हुई चर्चा

Edited By Nitika, Updated: 11 May, 2023 09:20 AM

cm nitish met hemant soren regarding opposition unity

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को एकजुट करने के मुद्दे को लेकर यहां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

 

रांची/पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को एकजुट करने के मुद्दे को लेकर यहां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

PunjabKesari

नीतीश कुमार ने रांची में मुख्यमंत्री निवास में हेमंत सोरेन के साथ करीब एक घंटे तक देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और बिहार-झारखंड के बीच परस्पर सहयोग पर चर्चा की। इस मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी उपस्थित थे। कुमार और सोरेन ने मुलाकात के बाद साझा संवाददाता सम्मेलन कर भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता बनाने पर सहमति जताई। कुमार ने कहा कि देश में इन दिनों किस तरह की राजनीति चल रही है, सभी को पता है। आवाज को दबाने की भी कोशिश चल रही है। पूरे देश का इतिहास बदलने की कोशिश हो रही है। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। सभी विपक्षी पाटिर्यों के बीच विचार-विमर्श का सिलसिला चल रहा है। अगली बार के लोकसभा चुनाव में इसका रिजल्ट देखने को मिलेगा, देश का इतिहास कायम रहेगा। आपस में विवाद पैदा करने की कोशिश को नाकाम कर दिया जाएगा। इस सिलसिले में सोरेन से भी अच्छी बात हुई।

PunjabKesari

कुमार ने कहा कि जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन से उनका पुराना रिश्ता रहा है। शिबू सोरेन ने उन्हें पहली बिहार के मुख्यमंत्री बनने में मदद की थी। हालांकि यह सही है कि ज्यादा दिनों तक सरकार नहीं चली। लेकिन ये सच्चाई कि जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन उन्हें काफी मानते रहे हैं। कुमार ने कहा कि आज तेजस्वी यादव भी साथ में आए हैं, उनके पिता लालू प्रसाद यादव से भी उनका पुराना रिश्ता रहा हैं, सभी ने जेपी मूवमेंट में मिलकर काम किया।

PunjabKesari

इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि देश में धर्म-निरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास रखने वाली विचारधारा को मजबूत बनाने की जरूरत है। इस सिलसिले में पूरे देश में विपक्षी दलों की भूमिका और सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर कई दिनों से चर्चा जारी है। अब ये चर्चा रांची पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुन: बैठक होगी, जिसमें सभी सामान विचाराधारा वाले दलों के बीच आपसी सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अभिभावक की भूमिका में है, आज की बातचीत काफी सार्थक रही।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!