Bihar CM Nitish Kumar News: सीएम नीतीश ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Edited By Harman, Updated: 09 Dec, 2025 02:16 PM

cm nitish inspected the kachi dargah bidupur six lane

Bihar CM Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के द्वितीय चरण के हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर तक के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

Bihar CM Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के द्वितीय चरण के हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर तक के निर्माण कार्य का जायजा लिया। 

प्रथम चरण के उद्घाटन के बाद राघोपुर तक सड़क संपर्क बहाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण के दौरान कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के प्रथम चरण के लोकार्पण के बाद पटना से राघोपुर तक की सम्पकर्ता बहाल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वह इस परियोजना के निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण करते रहे हैं और इसे जल्द पूरा करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित करते रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के बचे हुये कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। साथ-साथ पहुंच पथ का भी निर्माण कार्य पूर्ण करें जिससे आवागमन निर्बाध और सुचारू रूप से हो सके। 

कृषि, उद्योग और व्यापार को नए पुल से मिलेगी विकास की रफ्तार

सीएम नीतीश ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से निर्बाध सड़क सम्पकर्ता मिलेगी। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में इलाज के लिये पटना पहुँचने में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा तथा उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की सम्पकर्ता के लिये लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, जिससे आवागमन और सुगम होगा। इस पुल के निर्माण से पटना शहर के बाहर ही लोग उत्तर बिहार के विभिन्न जगहों पर आसानी के साथ आवागमन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं पुलों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बना रही है। 

परियोजना की कुल लागत चार हजार 988 करोड़ रूपये

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा 23 जून 2025 को कच्ची दरगाह (पटना) से राघोपुर दियारा (वैशाली) तक नवनिर्मित पथांश का उद्घाटन किया गया था। पटना जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या - 30 पर अवस्थित कच्ची दरगाह एवं वैशाली जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-103 पर अवस्थित बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर कुल 19.76 कि.मी. लम्बाई के 6 लेन ग्रीन फिल्ड पुल परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 9.76 कि.मी लम्बा पुल तथा 10 कि.मी. लम्बा पहुंच पथों का निर्माण कार्य होना है। इस परियोजना की कुल लागत चार हजार 988 करोड़ रूपये है।       

प्रथम चरण में कच्ची दरगाह, पटना से राघोपुर दियारा, वैशाली ( कुल लम्बाई 4.57 कि.मी) का उद्घाटन हो चुका है। द्वितीय चरण में हाजीपुर - महनार पथ (एन.एच- 122बी) से चकसिकन्दर (एन.एच- 322 ) तक तथा तृतीय चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर - महनार पथ (एच.एच-122बी) का निर्माण किया जा रहा है। अब तक परियोजना की वर्तमान प्रगति 85 प्रतिशत है तथा शेष कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय. के.शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!