CM नीतीश का अधिकारियों को निर्देश- राजगीर में महाराज जरासंध की प्रतिमा स्थापना का कार्य 6 माह में हो पूर्ण

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Nov, 2023 10:19 AM

cm nitish s instructions to officials

मुख्यमंत्री ने राजगीर स्थित महाराज जरासंध की अति प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना कर एवं सम्राट जरासंध की कीर्ति ध्वज तथा स्तंभ का पूजन कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने महोत्सव में शामिल होने के बाद राजगीर में सम्राट जरासंध की...

राजगीर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को राजगीर में महाराज जरासंध की प्रतिमा स्थापना का कार्य अगले छह माह में पूर्ण करने का निर्देश दिया। नीतीश कुमार गुरुवार को मगध सम्राट जरासंध की 5226वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जरासंध महोत्सव-2023 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महाराज जरासंध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

मुख्यमंत्री ने राजगीर स्थित महाराज जरासंध की अति प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना कर एवं सम्राट जरासंध की कीर्ति ध्वज तथा स्तंभ का पूजन कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने महोत्सव में शामिल होने के बाद राजगीर में सम्राट जरासंध की स्थापित की जा रही 20 फूट ऊंची प्रतिमा के निर्माण कार्य स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर महाराज जरासंध की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य अगले छह माह के अंदर पूर्ण कराएं। सम्राट जरासंध की स्थापित होने वाली प्रतिमा स्थल के चारों तरफ अच्छे ढंग से अधिक-से-अधिक वृक्षारोपण का कार्य भी सुनिश्चित कराएं, इससे यहां का द्दश्य काफी हरा-भरा, सुंदर एवं मनमोहक होगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि यहां लोगों के बैठने की सुविधा भी सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि अपने परिजनों, सगे-संबंधियों एवं मित्रों के साथ आने वाले लोग कुछ देर बैठ सकें। उन्होंने कहा कि सम्राट जरासंध की प्रतिमा स्थल चारों तरफ से पानी से घिरा रहेगा, जिसको ध्यान में रखते हुए प्रतिमा स्थल तक लोगों के सुगमतापूर्वक आवागमन के लिए पथ का निर्माण कराएं।        

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!