रोहतास में CM योगी बोले- PM मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में समाप्त हुआ 95 फीसदी नक्सलवाद

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Oct, 2020 03:43 PM

cm yogi said in rohtas 95 percent naxalism

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव रैलियों का आगाज कर दिया है। कैमूर और अरवल के बाद सीएम योगी ने रोहतास जिले में जनसभा को संबोधित किया।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव रैलियों का आगाज कर दिया है। कैमूर और अरवल के बाद सीएम योगी ने रोहतास जिले में जनसभा को संबोधित किया।
PunjabKesari
रोहतास के काराकाट जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ही राष्ट्र का कल्याण कर रही है। पहले बिहार के युवाओं को पहचान छिपाना पड़ता था। लेकिन अब पाकिस्तान के आतंकी जुर्रत नहीं कर सकते, क्योंकि भारत का जवान उन्हें घुसकर मारेगा। अब भारत के अंदर मोदी जी के नेतृत्व में एक ही नारा लग रहा है एक भारत, श्रेष्ठ भारत।
PunjabKesari
सीएम योगी ने कहा कि इस कोरोना के आगे दुनिया की बड़ी बड़ी ताकतें पस्त हो गईं, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना के साथ मजबूती से लड़ाई की। आज पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में 95 फीसदी नक्सलवाद समाप्त हुआ है। उन्होंने लोगों से कहा कि बिहार में एनडीए के अधिकृत उम्मीदवारों को भारी मतों के साथ जिताना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!