"गोडसे भारत के सपूत", गिरिराज सिंह के इस बयान पर कांग्रेस MLA ने किया पलटवार, कहा- वह गांधीजी का हत्यारा

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Jun, 2023 06:06 PM

congress mla retaliated on this statement of giriraj singh

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने गोडसे को देश का सपूत बताकर बिहार की राजनीति में अलग तान छेड़ दिया है। इसे लेकर नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। गिरिराज सिंह के बयान पर कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने पलटवार किया...

पटनाः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने गोडसे को देश का सपूत बताकर बिहार की राजनीति में अलग तान छेड़ दिया है। इसे लेकर नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। गिरिराज सिंह के बयान पर कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गोडसे गांधीजी का हत्यारा है, ये पूरा देश जानता है। भारतवर्ष को आज़ाद करने में क्या उनकी भूमिका रही है।

कांग्रेस के लोगों ने दी हैं कुर्बानियां
कांग्रेस विधायक ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने कुर्बानियां दी है। गोडसे अंग्रेजों का दलाल था। गिरिराज सिंह कुछ भी बोलते हैं। दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भारत का 'सपूत' करार दिया है। उन्होंने कहा था कि नाथूराम गोडसे यदि गांधी के हत्यारे हैं तो वे भारत के सपूत भी हैं। वे भारत में ही पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का हत्यारा मुगल शासक बाबर और औरंगजेब की तरह आक्रमणकारी नहीं था, क्योंकि वह भारत में पैदा हुआ था।  जिसे बाबर का औलाद कहे जाने में खुशी महसूस होती है, वे भारत माता के सही सपूत नहीं हो सकते।

बता दें कि गिरिराज सिंह इन दिनों अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुंचे थे। यहीं वो पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!