कॉलेज में आपत्तिजनक हालत में मिला प्रेमी जोड़ा , छात्रों ने देखा तो कैंपस में घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Edited By Harman, Updated: 11 Apr, 2026 04:04 PM

couple found in a compromising situation at government engineering college banka

बिहार के बांका जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रजौन स्थित लकड़िकोला के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में को उस वक्त भारी बवाल हो गया, जब एक क्लासरूम के भीतर छात्र और छात्रा को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।

Bihar News :  बिहार के बांका जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रजौन स्थित लकड़िकोला के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में को उस वक्त भारी बवाल हो गया, जब एक क्लासरूम के भीतर छात्र और छात्रा को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जब कॉलेज में नियमित कक्षाएं चल रही थीं, तभी कुछ छात्रों की नजर एक क्लासरूम पर पड़ी। वहां एक छात्र और छात्रा को आपत्तिजनक हालत में देख छात्र दंग रह गए। पूरे कॉलेज परिसर में हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू किया।

कॉलेज के प्रिंसिपल मोहम्मद शाहबरुद्दीन अहमद ने मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि संबंधित छात्र और छात्रा दोनों को तत्काल प्रभाव से कॉलेज से निष्कासित  कर दिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी छात्र समेत 4 अन्य छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। छात्रा को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एसडीएम राजकुमार ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!