Edited By Ramanjot, Updated: 12 Apr, 2026 06:34 PM

न्यायालय ने विधायक अमरेंद्र पाण्डेय, बाहुबली सतीश पांडेय और राहुल तिवारी के खिलाफ वारंट निर्गत कर दिया है जिसे पुलिस ने प्राप्त कर गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
Bihar News: बिहार में गोपालगंज के विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और इनके बड़े भाई सतीश पांडेय के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया है।
पुलिस अधीक्षक(एसपी) विनय तिवारी के अनुसार कुचायकोट थाने में दर्ज एक मामले 161/26 में गिरफ्तार लोगो के अलावा जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके बड़े भाई बाहुबली सतीश पांडेय का नाम साजिशकर्ता और संरक्षण देने के लिए दर्ज किया गया हैं। इसी आधार पर कुचायकोट थानाध्यक्ष ने न्यायालय में आवेदन देकर वारंट निर्गत करने के लिए आवेदन दिया था।
न्यायालय ने विधायक अमरेंद्र पाण्डेय, बाहुबली सतीश पांडेय और राहुल तिवारी के खिलाफ वारंट निर्गत कर दिया है जिसे पुलिस ने प्राप्त कर गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी हैं। उल्लेखनीय है कि यह मामला जमीन विवाद से संबंधित है और विधायक था उनके भाई पर बाहुबलियों को संरक्षण देने का आरोप है।