Darbhanga: 17551 वाहन मालिकों पर लगा भारी जुर्माना, ट्रैफिक पुलिस ने वसूले 1.51 करोड़ रुपए

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jan, 2025 11:25 AM

darbhanga heavy fine imposed on 17551 vehicle owners

गौरव ने बताया कि जनवरी 2024 में 2449 वाहन मालिकों पर 18 लाख 42 हजार, फरवरी माह में 1157 वाहनों पर नौ लाख 96 हजार, मार्च माह में 1555 वाहनों पर 13 लाख 43 हजार, अप्रैल माह में 1928 वाहनों पर 14 लाख 81 हजार, मई माह में 1432 वाहनों पर 10 लाख 80 हजार,...

Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले के यातायात थाना ने वर्ष 2024 में यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 17551 वाहन मालिकों पर एक करोड़ 51 लाख 82 हजार रुपया का जुर्माना किया गया है। यातायात थाना के थाना अध्यक्ष कुमार गौरव ने शुक्रवार को बताया कि वर्ष 2024 में जनवरी से दिसंबर माह तक 17551 वाहनों के मालिकों पर विभिन्न यातायात अधिनियमों की धाराओं के उलंघन करने के मामले में एक करोड़ 51 लाख 82 हजार रूपया का जुर्माना लगाया गया है। 

गौरव ने बताया कि जनवरी 2024 में 2449 वाहन मालिकों पर 18 लाख 42 हजार, फरवरी माह में 1157 वाहनों पर नौ लाख 96 हजार, मार्च माह में 1555 वाहनों पर 13 लाख 43 हजार, अप्रैल माह में 1928 वाहनों पर 14 लाख 81 हजार, मई माह में 1432 वाहनों पर 10 लाख 80 हजार, जून माह में 1332 वाहनों पर 12 लाख 19 हजार पांच सौ, जुलाई माह में 1406 वाहनों पर 10 लाख 83 हजार, अगस्त माह में 1479 वाहनों पर 13 लाख 60 हजार पांच सौ, सितंबर माह में 1035 वाहनों पर आठ लाख 11 हजार पांच सौ, अक्टूबर माह में 1329 वाहनों पर 12 लाख 11 हजार पांच सौ, नवंबर माह में 1069 वाहनों पर 11 लाख 36 हजार पांच सौ एवं दिसंबर माह में 1340 वाहनों पर 16 लाख 17 हजार रुपया जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में सर्वाधिक 16 लाख 17 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

यातायात थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात नियमों का अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर लगातार जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वह यातायात नियम का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में नहीं करें। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चालको से अनुरोध है कि वे हेलमेट का उपयोग करें। यह आपके और आपके परिवार के लिए भी जरूरी है, इसलिए हमेशा हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाएं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!