Edited By Ramanjot, Updated: 24 Jun, 2025 11:57 AM

सावन का महीना आते ही गलियों, गांवों और शहरों में भक्ति और श्रृंगार की खुशबू घुलने लगती है.....
awan Special Mehndi Designs:सावन का महीना आते ही बिहार की गलियों, गांवों और शहरों में भक्ति और श्रृंगार की खुशबू घुलने लगती है। हरियाली तीज, सावन सोमवार और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों की तैयारी खास तौर पर महिलाओं के बीच देखने को मिलती है। इस पवित्र महीने में मेहंदी लगाना न केवल श्रृंगार का हिस्सा होता है, बल्कि शुभता और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है।
बिहार की महिलाएं और युवतियां इस मौसम में पारंपरिक परिधानों के साथ-साथ ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइनों को भी बड़े उत्साह से अपनाती हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं 7 Best Simple Mehndi Designs, जो हरियाली तीज से लेकर राखी तक हर मौके पर आपको देंगी एक खूबसूरत और यूनिक लुक।
हिना खान स्टाइल मिनिमल मेहंदी डिजाइन
टीवी एक्ट्रेस हिना खान का सिंपल लेकिन ग्रेसफुल मेहंदी लुक आजकल खूब वायरल हो रहा है। अगर आप कम समय में classy look चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपके हाथों को elegant लुक देगा। यह डिजाइन खासकर युवतियों के लिए एक शानदार विकल्प है।
कमल के फूल से सजी मेहंदी | Lotus Inspired Design

कमल का फूल शुभता और सौंदर्य का प्रतीक है। इसे आप हथेली, उंगलियों या कलाई के पास बनवा सकती हैं। यह डिजाइन हरियाली तीज जैसे पारंपरिक पर्वों पर divine and feminine look देता है।
मंडला स्टाइल मेहंदी | गोल चक्र वाली डिजाइन

Mandala pattern वाली मेहंदी उन लोगों के लिए है जो गोल डिजाइनों को पसंद करते हैं। इसकी बारीकी और सिमेट्रिकल लुक आपको मॉडर्न और पारंपरिक दोनों अंदाज देती है। सावन के मौकों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
लटकन वाली मेहंदी | Chakra with Latkan Design

इस डिजाइन में हथेली के बीच एक चक्र बनाया जाता है, जिससे नीचे की ओर लटकन जैसे पैटर्न जुड़ते हैं। यह यूनीक स्टाइल festive vibes के लिए एकदम फिट है, खासकर Sawan Somwar या Raksha Bandhan के दिन।
सिंपल लेयर डिजाइन – Long Palm Layered Mehndi

लंबी हथेलियों के लिए यह डिजाइन बेहद आकर्षक लगती है। इसमें लेयर्स में अलग-अलग पैटर्न्स होते हैं जो न केवल neat दिखते हैं बल्कि जल्दी बन भी जाते हैं। यह डिजाइन उनके लिए परफेक्ट है जो समय कम होने पर भी स्टाइल से समझौता नहीं करना चाहतीं।
बारीक अरबी स्टाइल | Bareek Arabic Mehndi

Arabic मेहंदी की खास बात होती है उसका finesse। सावन में आप इसे ट्राय कर सकती हैं क्योंकि यह जल्दी सूखती है और गहरा रंग छोड़ती है। यह डिजाइन graceful लुक के साथ-साथ पारंपरिक पहनावे पर भी शानदार लगती है।
हाफ हैन्ड मेहंदी | Simple yet Trendy Look

अगर आप minimalist मेहंदी पसंद करती हैं तो Half Hand Design एक सही विकल्प है। यह डिजाइन हल्की, स्टाइलिश और ट्रेंडी लगती है। आप इसे किसी भी पारंपरिक ड्रेस के साथ मैच कर सकती हैं।
इस सावन सजाएं अपने हाथों को इन ट्रेंडी डिजाइनों से

हरियाली तीज, सावन सोमवार और रक्षाबंधन जैसे खास त्योहारों पर इन सिंपल लेकिन खूबसूरत मेहंदी डिजाइनों से अपने हाथों को सजाएं। ये डिजाइन्स न सिर्फ देखने में शानदार लगते हैं, बल्कि आपकी पूजा, भक्ति और सौंदर्य की भावना को भी दर्शाते हैं।