Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Oct, 2023 10:43 AM

बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला के एक सिपाही को शनिवार को शराब पीकर अपने महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि नवगछिया पुलिस जिला के न्यू पुलिस लाइन...
भागलपुर: बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला के एक सिपाही को शनिवार को शराब पीकर अपने महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि नवगछिया पुलिस जिला के न्यू पुलिस लाइन में शुक्रवार की देर रात को एक सिपाही जयबदन सिंह ने शराब के नशे में महिला सिपाही बैरक में घुसकर महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इस दौरान पीड़िता के द्वारा शोर मचाने पर बगल से पहुंचे अन्य सिपाहियों ने उसे पकड़ने के बाद नवगछिया पुलिस को सौंप दिया।
आरोपी गिरफ्तार
सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही नवगछिया के वरीय पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला सिपाही से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। बाद में उसे महिला पुलिस अधिकारी के साथ मेडिकल टेस्ट के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। सूत्रों ने बताया कि उक्त महिला सिपाही के लिखित बयान पर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी सिपाही जयबदन सिंह को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा उसके निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।