पूर्णिया में बेखौफ अपराधी, हथियार का भय दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे 8 लाख रुपए

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Feb, 2022 09:10 PM

eight lakh rupees looted from petrol pump worker in purnia

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक निजी पेट्रोल पंप का कर्मी चितरंजन यादव सात लाख 89 हजार 600 रुपए और दो लाख का ड्रॉफ्ट लेकर स्टेट बैंक जमा करने जा रहे था तभी बीच रास्ते में हथियारबंद अपराधियों ने बाइक से धक्का देकर उसे गिरा दिया। इसके बाद अपराधियों ने...

पूर्णियाः बिहार में पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप कर्मी से करीब आठ लाख रुपए लूट लिए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक निजी पेट्रोल पंप का कर्मी चितरंजन यादव सात लाख 89 हजार 600 रुपए और दो लाख का ड्रॉफ्ट लेकर स्टेट बैंक जमा करने जा रहे था तभी बीच रास्ते में हथियारबंद अपराधियों ने बाइक से धक्का देकर उसे गिरा दिया। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पंप के मैनेजर संतोष झा का कहना है कि पंप से हुई तीन दिनों का बिक्री का रुपए जमा था जिसे बैंक के जमा कराने कर्मी जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!