Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jul, 2022 11:48 AM
फागू चौहान ने शुक्रवार को अपने शोक उद्गार में आबे की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने में आबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चैहान ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
फागू चौहान ने शुक्रवार को अपने शोक उद्गार में आबे की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने में आबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा शोक संतप्त परिजनों एवं जापानी नागरिकों को धैर्य, साहस एवं सम्बल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।