Edited By Ramanjot, Updated: 12 Apr, 2026 01:34 PM

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस्माईलपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी और किसान भुटो मंडल (57) पश्चिमी भिट्टी गांव के निकट अपने खेत के बासा पर सो रहा था। इस दौरान अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया...
Bihar Crime: बिहार में भागलपुर जिले के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस्माईलपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी और किसान भुटो मंडल (57) पश्चिमी भिट्टी गांव के निकट अपने खेत के बासा पर सो रहा था। इस दौरान अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें- श्राद्ध में जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की गई जान, मची चीख-पुकार
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिये छापेमारी शुरु कर दी है।