जैविक खेती के लिए किसानों को अनुदान व नि:शुल्क प्रमाणीकरण की सुविधा दे रही बिहार सरकार

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Jun, 2021 09:25 AM

farmers in bihar are getting the facility of grant and free certification

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सोशल नेटवकिर्ंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, ''बिहार में गंगा नदी के दोनों किनारे के पास के 13 जिलों को मिलाकर जैविक कॉरिडोर बनाया गया है। इस योजना में किसानों को जैविक खेती के लिए कृषि इनपुट अनुदान तथा नि:शुल्क...

पटनाः बिहार में जैविक खेती से जुड़े 21608 किसानों को सरकार कृषि इनपुट अनुदान और नि:शुल्क प्रमाणीकरण की सुविधा दे रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सोशल नेटवकिर्ंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, 'बिहार में गंगा नदी के दोनों किनारे के पास के 13 जिलों को मिलाकर जैविक कॉरिडोर बनाया गया है। इस योजना में किसानों को जैविक खेती के लिए कृषि इनपुट अनुदान तथा नि:शुल्क प्रमाणीकरण की सुविधा दी जा रही है।' उन्होंने कहा कि अब तक 188 कृषक उत्पादक संगठनों को इस योजना में शामिल किया गया है, जिसमें 21,608 किसान शामिल हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि जैविक खेती की इस योजना के कार्यान्वयन के फलस्वरूप रासायनिक उवरर्कों का प्रयोग कम होगा। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ गंगा को स्वच्छ रखने के प्रयासों को पूरा करने में सहायता मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!